{"_id":"62862b6aab771a7fe127cadf","slug":"team-of-cm-flying-karnal-raided-an-ice-and-ice-cream-manufacturing-factory-located-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बर्फ और आइसक्रीम की फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग की रेड, टीम ने भरे पानी के पांच सैंपल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बर्फ और आइसक्रीम की फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग की रेड, टीम ने भरे पानी के पांच सैंपल
Thu, 19 May 2022 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 May 2022 05:05 PM IST
सार
फैक्टरी के बिजली मीटर का करीब छह लाख रुपये का बिल बकाया था। इसके लिए टीम ने बिजली निगम के छाजपुर सब डिवीजन के एसडीओ और जेई को भी मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
पानीपत में आइसक्रीम फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग की रेड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
पानीपत में बबैल रोड स्थित बर्फ और आइसक्रीम बनाने की एक फैक्टरी पर गुरुवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग करनाल की टीम ने रेड की। इस दौरान टीम ने फैक्टरी से पानी के पांच सैंपल भी लिए हैं। इनको जांच के लिए लैब भिजवाया गया है। इसके अलावा टीम फैक्टरी के दस्तावेजों की जांच कर रही है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी साथ लिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि फैक्टरी के बिजली मीटर का करीब छह लाख रुपये का बिल बकाया था। इसके लिए टीम ने बिजली निगम के छाजपुर सब डिवीजन के एसडीओ और जेई को भी मौके पर बुलाया। टीम ने ये कार्रवाई गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शुरू की जो शाम को साढे़ चार बजे तक चलती रही। जांच पड़ताल करने पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि वे कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि रेड के पूरे होने के बाद ही बताएंगे।
विज्ञापन