फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teachers will be able to apply online for State Teacher Award till July 31

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be able to apply online for State Teacher Award till July 31
हरियाणा के सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021 के लिए योग्य शिक्षकों से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 19 जुलाई से लिंक खोला जा रहा है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक है। यह लिंक विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इस पर निर्धारित मापदंड व अन्य विस्तृत जानकारी दी गई है। उक्त लिंक पर स्वयं नामांकन करने के लिए आवेदक-शिक्षक का पासवर्ड एवं ओटीपी उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार हरियाणा में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन पहले से अधिक एकरूपता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। शिक्षकों के नाम की सिफारिश के लिए सरकार ने जिला स्तरीय समितियों को खत्म कर दिया है। अब शिक्षकों के नाम की सिफारिश स्कूल शिक्षा निदेशालय मुख्यालय स्तर पर ही समितियों का गठन करेगा। शिक्षकों को पुरस्कार के दावे के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

निदेशक सेकेंडरी शिक्षा की ओर से सभी डीईओ, डीईईओ को नए निर्देश भेज दिए हैं। स्वयं नामांकन करने वाले शिक्षक को पासवर्ड व ओटीपी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएंगे। वह अपना पूरा विवरण तीन एमबी की पीडीएफ फाइल के साथ लिंक पर अपलोड कर सकता है। इससे अधिक एमबी की फाइल होने पर उसे गूगल ड्राइव पर अपलोड करना होगा। शिक्षक फाइल को अपलोड करने से पहले उसमें फेरबदल कर सकेंगे। अगर लिंक या पोर्टल में कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो शिक्षक विभाग को ईमेल के जरिए शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed