फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teachers and researchers were introduced to AI techniques.

Panipat News: फन गेम कराया था डाउनलोड वकील से 45.66 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers and researchers were introduced to AI techniques.
पानीपत। ऑनलाइन गेम में पैसा लगाकर दोगुना करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अधिवक्ता से 45.66 लाख रुपये की ठगी की है। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी आरोपियों के साथ श्री महाकाल जाते समय पानीपत रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल में फन गेम के नाम एक एप डाउनलोड किया और पैसा लगाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

तीन माह में 45.66 लाख रुपये उनके खातों में डाल दिए। बाद में आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-13-17 निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार भान ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि अप्रैल माह में वह मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पानीपत रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात चिराग नारंग के साथ हुई। चिराग ने अपने घर बात करने की बात कहते हुए उनका मोबाइल फोन मांगा। उन्होंने मोबाइल चिराग को दे दिया। चिराग ने उनके मोबाइल फोन में फन गेम के नाम से एक एप्लीकेशन अपलोड कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जब गेम के बारे में पूछा तो उसने बताया कि इस एप में पैसा लगाकर लाखों करोड़ रुपये कमाए जाते हैं। यह एप भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। जब वह वापस पानीपत पहुंचे तो चिराग ने उसकी मुलाकात पूनम रानी, विपुल चोपड़ा, राजकुमार चोपड़ा, चिराग अरोडा, काकू और आयुष से कराई।

इसके बाद आरोपी उसे कई स्थानों पर घुमाने के लिए ले गए और महंगे होटलों में पार्टी की। अपने प्रभाव में लेकर आरोपियों ने उसके फन गेम प में पैसा लगाने को कहा। जिससे वह उनकी बातों में आ गया और मई, जून, जुलाई, अगस्त माह में आरोपियों के भेजे हुए स्कैनर, नंबर पर अपने खातों से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया। उसने कुल 45,66,908 रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किए। उसने लोन कराकर भी पैसा गेम में लगाया है। आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ साइबर ठगी की है। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed