फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teacher dies due to snakebite

Panipat News: सर्पदंश से अध्यापिका की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies due to snakebite
समालखा। चुलकाना रोड स्थित शास्त्री काॅलोनी में एक अध्यापिका को सांप ने काट लिया। अध्यापिका की घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने सांप को पकड़कर मार दिया। इस घटना की सूचना समालखा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। यहां डॉक्टरों की हड़ताल के कारण वीरवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने की उम्मीद है। अध्यापिका रात के समय घर पर सो रही थी, इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। शास्त्री कालोनी निवासी नीतू निजी स्कूल में अध्यापिका थीं। वह तीन बच्चों की मां थी। पिछले छह साल से नीतू यहां परिवार के साथ किराए पर रहती थी। बुधवार रात 10 बजे नीतू खाना खाकर सोने चली गई थीं। जब वह सुबह उठी तो उसकी हालत खराब थी। कुछ देर बाद उसकी घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसकी चारपाई के पास सांप देखा। जिसको मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed