{"_id":"67426ea79733fefa660c2374","slug":"tb-patients-are-increasing-by-40-percent-this-year-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127911-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इस साल 40 प्रतिशत तेजी से बढ़ रहे टीबी रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इस साल 40 प्रतिशत तेजी से बढ़ रहे टीबी रोगी
विज्ञापन
शिविर में जागरूक करते टीम के सदस्य। संवाद
पानीपत। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग टीमें फील्ड में शिविर लगाकर नए रोगियों को चिह्नित कर रही हैं। शनिवार को टोल प्लाजा पर टोल कंपनी के कर्मचारियों व राहगीरों के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में उप सिविल सर्जन डॉ. ललित वर्मा मुख्यातिथि रहे। यहां 295 लोगों की जांच की गई। यहां टीबी का एक संदिग्ध रोगी मिला। इन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया है। इस साल टीबी के रिकॉर्ड रोगी मिल सकते हैं। इस साल टीबी के रोगी पिछले साल की अपेक्षा 40 प्रतिशत अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं।
2023 में टीबी के 4475 रोगी मिले थे। इस साल एक जनवरी से 20 नवंबर तक टीबी के 4770 रोगी मिल चुके हैं। इस साल प्रति माह औसतन टीबी के 528 रोगी मिल रहे हैं। पिछले साल प्रति माह टीबी के रोगियों की मिलने की औसत 372 थी, यानि इस वर्ष टीबी के रोगियों की मिलने की रफ्तार पिछले वर्ष की अपेक्षा 40 प्रतिशत अधिक है टीबी के रोगियों की मौत के आंकड़े में कमी लाने में स्वास्थ्य विभाग काफी हद तक कामयाब हुआ है।
विज्ञापन
पिछले साल हर माह टीबी से नौ लोगों की मौत हो रही थी। इस वर्ष प्रति माह चार लोगों की टीबी से मौत हो रही है। 10 माह में टीबी से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। यह पिछले साल के मुताबिक काफी कम है।
पिछले साल टीबी से 112 लोगों की मौत हो गई थी। अब जिले में लगभग पांच हजार लोग टीबी ग्रस्त हैं। इनमें से अधिकतर औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्ररियों में काम करने वाले श्रमिक हैं। पिछले छह साल में टीबी से जिले में 720 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 21 गांवों को टीबी मुक्त घोषित भी किया है।