{"_id":"6ad389eb8b7a2a002f05e5a1","slug":"tb-free-india-campaign-mlas-and-chairpersons-to-become-nikshay-mitras-will-provide-nutritional-support-to-patients-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166187-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मुक्त भारत अभियान: विधायक और चेयरमैन बनेंगे निक्षय मित्र, मरीजों को देंगे पोषण सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मुक्त भारत अभियान: विधायक और चेयरमैन बनेंगे निक्षय मित्र, मरीजों को देंगे पोषण सहायता
विज्ञापन
-खंड स्तरीय बैठक में टीबी उन्मूलन के प्रयासों पर चर्चा
-2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक समालखा, बापौली और सनौली की खंड स्तरीय बैठक शनिवार को विधायक मनमोहन भड़ाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टीबी उन्मूलन के प्रयासों, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, पोषण सहायता देने और अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधायक मनमोहन भड़ाना और नगर परिषद समालखा के अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक पाले राम को सम्मानित किया।
बैठक में बताया कि ट्रस्ट की ओर से अब तक जिला पानीपत के 900 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए विधायक मनमोहन भड़ाना और अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने स्वयं निक्षय मित्र बनने की सहमति दी। साथ ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता उपलब्ध करवाने का संकल्प व्यक्त किया।
-32