{"_id":"66342befbf75d2730c0bf924","slug":"taxi-driver-attacked-and-looted-car-and-rs-8280-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117711-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टैक्सी चालक पर हमला कर लूटी कार व 8280 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टैक्सी चालक पर हमला कर लूटी कार व 8280 रुपये
विज्ञापन
पानीपत। शहर में बदमाशों के आतंक से शहरवासी आतंकित हैं। आए दिन लूटपाट व झपटमारी की वारदातें हो रही है। रात को मोटरसाइकिल सवार बदमाश राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं। बुधवार रात को भी मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने एक टैक्सी चालक पर हमला कर उससे कार, मोबाइल व 8280 रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने टैक्सी चालक की पिटाई भी की। टैक्सी चालक ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।
आठ मरला क्षेत्र की धानक बस्ती निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है। उसने एक ओरा कार एक साल पहले खरीदी थी। वह इसको टैक्सी में चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है। वह बुधवार को बुकिंग पर दिल्ली गया था। वहां से वह रात 12 बजे अपने घर लौट रहा था। आठ मरला क्षेत्र में बिजली घर के सामने रेलवे लाइन के पास वह कार रोककर लघु शंका करने लगा। इसी वक्त सामने से एक मोटरसाइकिल पर चार युवक आए। यह चारों मोटरसाइकिल से नीचे उतरे । दो युवकों ने उसको पकड़ लिया। दो युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल व 8280 रुपये निकाल लिए। फिर उसके साथ मारपीट की गई। युवकों ने उसको धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। दो युवक उसकी कार को लेकर गोहाना रोड की ओर फरार हो गए। मोटरसाइकिल पर दो युवक भी उनके पीछे पीछे भाग गए। वह पैदल घर गया और घर जाकर आपबीती सुनाई। फिर परिवार के लोगों के साथ वह घटनास्थल पर आया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
वर्जन-
मॉडल टाउन थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि मामले में टैक्सी चालक की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।