फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tannu of Arya College represented the country in sports

Panipat News: आर्य कॉलेज की तन्नू ने खेल में किया देश का प्रतिनिधित्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tannu of Arya College represented the country in sports
आर्य पीजी कॉलेज में ​खिलाड़ी तन्नू राठी का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता। स्रोत : कॉले
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की खिलाड़ी तन्नू राठी ने जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और जिले के साथ कॉलेज का भी नाम रोशन किया है। खिलाड़ी का शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता और शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संगठन की ओर ससे 16 से 27 जुलाई तक जर्मनी की राजधानी बर्लिन में राइन रूर शहर में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का करवाई गई। प्रतियोगिता में विश्व भर के विश्वविद्यालयों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तन्नू राठी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। तन्नू गत वर्ष चीन में आयोजित हुई अंडर 20 वॉलीबाॅल एशियन चैंपियनशिप में देश का नेतृत्व कर चुकी हैं। कॉलेज की प्रबंधक समिति ने तन्नू को 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। तन्नू ने इस सफलता का श्रेय कॉलेज व अपने पिता युधवीर सिंह को दिया। इस इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल व प्राध्यापिका रजनी देवी उपस्थित रही।

आर्य पीजी कॉलेज में खिलाड़ी तन्नू राठी का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता। स्रोत : कॉले

आर्य पीजी कॉलेज में खिलाड़ी तन्नू राठी का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता। स्रोत : कॉले

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed