फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tanker drivers, helpers attack refinery official's vehicle

Panipat News: रिफाइनरी के अधिकारी की गाड़ी पर टैंकरों के ड्राइवरों, हेल्परों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Tanker drivers, helpers attack refinery official's vehicle
पानीपत। रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधक की गाड़ी पर टैंकरों के ड्राइवर व हेल्परों ने डंडे से हमला कर दिया। प्रबंधक ने भागकर जान बचाई। प्रबंधक ने जनरल मैनेजर को वारदात के बारे में बताया। जनरल मैनेजर की शिकायत पर सदर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जम्मू के शास्त्री नगर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह हाल में पानीपत रिफाइनरी में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 19 मई को शाम छह बजे वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में ड्यूटी से वापस टाउनशिप जा रहे थे। उमा पेट्रोल पंप के समीप उनकी गाड़ी के पास दो बाइक सवार आकर रुके। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने डंडा मारने का प्रयास किया। वह गाड़ी घुमाकर वापस ऑफिस जाने लगे। गोल चक्कर पर पहुंचे तो दोनों युवक पीछा करते हुए आए और एक युवक ने गाड़ी पर डंडे से हमला किया, लेकिन वह बच गए। दो में से एक युवक की पहचान सुरेश कुमार निवासी कोहंड, जिला करनाल के रूप में बताई।
विज्ञापन

उधर नायरा एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी अंसल निवासी मनोज कुमार, जितेश कुमार, शुभम शर्मा की ऑफिस की खिड़की के बाहर खड़े होकर तीन आरोपियों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की पहचान राजबीर, अमित और सुरेश कुमार निवासी कोहंड के रूप में हुई। आरोपी पहले नायरा एनर्जी कंपनी में टैंकरों पर ड्राइवर व हेल्पर पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed