फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tamannaah is working as a lawyer to provide justice to women in need.

Panipat News: वकील बनकर जरूरतमंद महिलाओं को इंसाफ दिला रहीं तमन्ना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah is working as a lawyer to provide justice to women in need.
तमन्ना कादियान। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। तमन्ना कादियान ने वकील बनकर महिलाओं को इंसाफ दिलाने का बीड़ा उठाया है। वह महिलाओं के वैवाहिक विवाद से संबंधित कानूनी मामले जैसे तलाक, भरण-पोषण और बच्चों की कस्टडी के लिए नि:शुल्क केस लड़ रही हैं।
तमन्ना ने बताया कि वह चार साल से राष्ट्रीय सेविका समिति से जुड़ी हैं। इसमें वह संपर्क प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। वह गांव-गांव जाकर महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने व इसे रोकने के लिए जागरूक करती हैं। वहीं एक साल से वे हेल्पेज ऑर्फन्स एनजीओ से जुड़ी हैं। इसमें वे चीफ लीगल ऑफिसर के पद पर कार्य कर रही हैं। एनजीओ के माध्यम से महिलाओं के मामले नि:शुल्क लड़ती हैं और एनजीओ संबंधित सभी कागजी काम करती हैं।
विज्ञापन

परिवार की भी निभा रहीं जिम्मेदारियां
तमन्ना के पति ने बताया कि हमारा तीन साल का बेटा है। बेटे के साथ तमन्ना परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। इसके साथ ही वकालत व संस्था से जुड़ गरीब व जरूरतमंद महिलाओं की मदद भी कर रही हैं। तमन्ना ने बताया कि महिला के लिए बाहर और घर काम करना परिवार के सहयोग के बिना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed