{"_id":"63223b3537f07b565e27ba9a","slug":"talking-about-suicide-on-video-call-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-room-of-the-eunuch-panipat-news-knl121165878","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: वीडियो कॉल पर खुदखुशी की बात कहकर युवक ने किन्नर के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: वीडियो कॉल पर खुदखुशी की बात कहकर युवक ने किन्नर के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
पानीपत। सौदापुर गांव में एक युवक ने किन्नर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने इससे पहले किन्नर के पास वीडियो कॉल कर खुदखुशी की बात कही थी। किन्नर मंगलवार रात करीब तीन बजे घर पहुंचा और फंदे पर शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई।
इसराना निवासी राजबीर ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसकी गांव में टेलर की दुकान है। छोटा बेटा नवीन उर्फ काला (28) पहले डीजे का काम करता था। गत छह माह से वह डीजे का काम छोड़कर फैक्टरी में काम करता था। बेटे नवीन की एक किन्नर से जान पहचान थी। इसके कमरे पर बेटा आता जाता रहता था। सोमवार को बेटा घर से निकला था। बुधवार को सुबह पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि बेटे ने सौंधापुर चौक के पास किन्नर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन जब तक वह पहुंचे तो पुलिस शव को फंद से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा चुकी थी।
जांच अधिकारी एसआई बंसीलाल ने बताया कि नवीन मंगलवार शाम करीब छह बजे किन्नर के कमरे पर गया था। जहां पर उसे ताला लगा मिला तो उसने किन्नर के पास वीडियो कॉल की। किन्नर ने कहा कि वह रोहतक डेरे में गया है, जल्द ही पानीपत लौटेगा। इसके बाद नवीन ने किन्नर को खुदखुशी करने की बात कही और कॉल काट दी। किन्नर ने रात करीब साढे़ नौ बजे तक नवीन के पास कॉल बैक की, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
किन्नर रात करीब तीन बजे अपने कमरे पर लौटा तो उसे ताला लगा मिला। नवीन किन्नर के कमरे में पीछे के रास्ते से घुसा था और उसके बाद उसने फंदा लगाया। किन्नर ने बताया कि इससे पहले भी वह पीछे के रास्ते से कमरे में आ जाता था।
मृतक नवीन का बड़ा भाई प्रवीन सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर झारखंड में तैनात है। जबकि प्रवीन की पत्नी भी इंस्पेक्टर है। नवीन की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। उसकी दो बेटिया हैं, जिनमें बड़ी पांच और छोटी तीन साल की है। मां बीरमति मेहनत मजदूरी करती है।