फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Taking the pretext of help, the woman was gang-raped in the field, video was also made

मदद के बहाने ले जाकर महिला से खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Taking the pretext of help, the woman was gang-raped in the field, video was also made
समालखा। ब्लॉक समालखा के एक गांव में पति के साथ कहासुनी के बाद घर से निकली महिला से दो युवकों सचिन व राजू ने चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। किसी को बताने पर आरोपियों ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बार पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम के समय पति के साथ कहासुनी हो गई थी। गुस्से में वह पति को बिना बताए घर से निकल गई। शाम को छह बजे के करीब उसने गांव गढ़ी छाजू से समालखा जाने के लिए एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट ली। समालखा पहुंचने पर युवक उसे पानीपत छोड़ने की बात पर राजी हो गया। इसके बाद बाइक सवार युवक ने सचिन नाम के साथी को समालखा अनाज मंडी के पास से बाइक पर बैठा लिया और उसे पानीपत की बजाय जबरदस्ती सिवाह स्थित एक घर पर ले गए। जहां पहले से ही एक महिला मौजूद थी। दोनों युवक उसे महिला के पास छोड़ कर बाहर चले गए। इसी दौरान उसने महिला के मोबाइल फोन से पति को कॉल कर उसे ले जाने के लिए कहा। कुछ समय बाद दोनों युवक वहां आ गए और उसे घर छोड़कर आने की बात कहकर बाइक में बैठाकर समालखा की तरफ चल दिए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि युवक पहले तो उसे इधर उधर घुमाते रहे और फिर समालखा से पानीपत लेन स्थित एक ढाबे के साथ खेत में बने कोठरे पर जबरदस्ती ले गए। जहां उसके साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने व उसका बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। इसके बाद आरोपी उसे खेत में छोड़ बाइक लेकर फरार हो गए। वह किसी तरह से जीटी रोड पर पहुंची और वहां खड़ी पुलिस को आपबीती से अवगत कराया। उधर, समालखा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed