फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Taking admission in colleges is the first choice of Haryana Board students.

Panipat News: कॉलेजों में दाखिला लेना हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों की पहली पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:24 PM IST
विज्ञापन
Taking admission in colleges is the first choice of Haryana Board students.
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान कॉलेजों में दाखिला लेना हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुुआ है। प्रदेश में अब तक एचबीएसई के 83607 तथा सीबीएसई के 38580 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं, जिले में एचबीएसई के करीब 7500 व सीबीएसई के 3200 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

जिले में जिले में एचबीएसई के 10074 व सीबीएसई के 5450 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। विशेषज्ञों के अनुुसार शेष विद्यार्थियों ने कॅरियर बनाने के लिए आईआईटी, जेईई, आईटीआई जैसे संस्थानों का रूख किया है। इन दिनों स्नातक में दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। 14 अगस्त को दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिले का एक ओर मौका दिया है। आवेदक अब 30 अगस्त तक पंजीकरण करवाने के साथ फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन




आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक कुुल पंजीकरण की तुुलना में 71.42 प्रतिशत और शहर के प्रमुख कॉलेजों में कुुल सीटों की तुलना में करीब 85 प्रतिशत दाखिले हो चुके हैं। आर्य महाविद्यालय में करीब 84.84 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं। दाखिले के बीते दो दिनों की बात करें तो जहां शनिवार को 461 युुवाओं ने पंजीकरण करवाया था, वहीं 577 युवाओं ने दाखिला लिया था। वहीं, रविवार को प्रदेश में 64 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि मात्र छह युवाओं ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





बॉक्स
128660 विद्यार्थी ले चुके है दाखिला
प्रदेश के 345 कॉलेजों में 88 पाठ्यक्रमों के लिए रविवार शाम तक 180137 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है जबकि 128660 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। प्रदेश में 73702 लड़कियों ने दाखिला लिया है जो कुुल दाखिले का करीब 57.28 प्रतिशत है। वहीं, एससीबीसी वर्ग के 70496 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जो कुल दाखिले का करीब 54.79 फीसदी है। रविवार शाम तक आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 2053 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में करीब 15 फीसदी सीटें रिक्त हैं। जिले के 14 कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की 11140 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है।


बॉक्स



बोर्ड अनुुसार प्रदेश में दाखिले की स्थिति-
हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थी- 83607
सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी- 38580
अन्य बोर्ड- 5480
हरियाणा के विद्यार्थी - 117794
अन्य राज्यों के विद्यार्थी - 11270



वर्जन-

यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थी ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं। सीबीएसई के बहुत कम विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। कॉलेज की करीब 85 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed