फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Take care of women's facilities: Shruti

महिलाओं की सुविधाओं का रखें ध्यान : श्रुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Take care of women's facilities: Shruti
पानीपत। महिला एवं बाल विकास सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने वीरवार को रसेक्टर 13-17 में नौ दिसंबर को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में महिलाएं शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि सभा स्थल पर महिलाओं के लिए पानी की विशेष व्यवस्था करनी होगी। महिलाओं के लिए शौचालय से संबंधित टायलेट की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पहुंचनी वाली महिलाओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इस पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बैठने की बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए।
उनके लिए भोजन की व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा। महिलाएं समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि ऐतिहासिक भूमि पानीपत में प्रधानमंत्री का आगमन जिले ही नहीं प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मंच का निरीक्षण भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि नौ दिसंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासन गंभीर है। अधिकारियों को विभागीय अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निर्वहन करें व इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed