{"_id":"67a271ac7dc407da5d0df926","slug":"suspecting-him-of-having-an-illicit-relationship-with-his-wife-he-crushed-his-friend-to-death-with-an-echo-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131679-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त की इको से कुचलकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त की इको से कुचलकर की थी हत्या
विज्ञापन
पानीपत। कुलदीप नगर के कन्हैया हत्याकांड के आरोपी उसके दोस्त अर्जुन नगर निवासी दलबीर को सीआईए वन ने काबड़ी बाइपास से गिरफ्तार कर लिया है। दलबीर ने कन्हैया की इक्को से कुचलकर हत्या की थी। दलबीर को कन्हैया व उसकी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। इसलिए दलबीर कन्हैया से रजिश रखता था। 20 जनवरी की रात को कन्हैया, दलबीर, अमित व शिव कुमार कुलदीप नगर में शराब पी रहे थे। इसी वक्त दलबीर की पत्नी की कॉल आई तो कन्हैया ने मोबाइल छीनकर उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की थी। इसी बात पर कन्हैया व दलबीर की कहासुनी हुई थी। दलबीर ने कन्हैया को इको से कुचल दिया था। अगले दिन कन्हैया की मौत हो गई थी। अब पुलिस ने दलबीर से उसकी इक्को गाड़ी बरामद करने के लिए उसने कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने अर्जुन नगर निवासी दलबीर को गिरफ्तार किया है। कुलदीप नगर निवासी सहदेव ने 27 जनवरी को पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उसका सबसे बड़ा भाई कन्हैया (30) काबड़ी रोड स्थित फैक्ट्री में पावरलूम की मशीन चलाता था। 20 जनवरी को उनके पड़ोसी ने बताया कि कन्हैया बेहोशी की हालत में कुलदीप नगर में हवा सिंह फैक्ट्री के सामने पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और कुलदीप को घर लेकर आए थे। उन्हें लगा कि कन्हैया शराब के नशे में बेहोश हुआ है। 21 जनवरी को कन्हैया ने उन्हें बताया कि उसके सीने में दर्द है। उन्होंने उसे दर्द की दवा दे दी। इसके बाद भी उसे आराम नहीं हुआ। वह दोपहर एक बजे कन्हैया को अस्पताल लाने के लिए उठाने लगे तो कन्हैया मृत मिला। उन्होंने उसकी प्राकृतिक मौत मानकर उसका असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया।
24 जनवरी को गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी अमित ने उन्हें घर आकर बताया कि कन्हैया की मौत प्राकृतिक नहीं थी। कन्हैया की इक्को से कुचलकर हत्या की है। 20 जनवरी को वह कन्हैया, दलबीर व शिव कुमार के साथ कुलदीप नगर में शराब पी रहा था। शराब पीते हुए कन्हैया की दलबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। उन्होंने शिवकुमार को यहीं छोड़ दिया। वह कन्हैया को लेकर दलबीर की इक्को गाड़ी में यहां से चल दिया। कुछ दूरी पर उन्होंने लघु शंका करने के लिए गाड़ी को रुकवाया। वह कन्हैया के साथ इक्को से नीचे उतर गया। दलबीर दोबारा कन्हैया के साथ मारपीट कर ने लगा। उसने कन्हैया को छुड़ाया। इसके बाद कन्हैया घर की ओर जाने लगा तो दलबीर ने इक्को को स्टार्ट कर कन्हैया को पीछे से गाड़ी की टक्कर मार दी। इसके बाद उसे इक्को से कुचल दिया और फरार हो गया। वह भी इसके बाद घर चला गया था। यह पूरी वारदात हवा सिंह फैक्ट्री के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। आरोपी तब से फरार था। अब उससे पूछताछ की जा रही है।