Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sushma, Isha Saini, Payal top in speech, diagram and poster making competition

Panipat News: भाषण, डायग्राम और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुषमा, ईशा सैनी, पायल अव्वल

Sat, 04 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sushma, Isha Saini, Payal top in speech, diagram and poster making competition
आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी, साथ में स्टाफ सदस्य। - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग की कौटिल्य इकोनॉमिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता, डायग्राम एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई। जिसमें कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में सुषमा, डायग्राम में ईशा सैनी तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. रमेश शिंगला, डॉ. रजनी शर्मा सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। भाषण प्रतियोगिता से जहां विचारों को अभिव्यक्त करने की कला विकसित होती है, वहीं पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और कला कौशल को निखारती हैं। मंच संचालन डॉ. अंजू मलिक ने किया।निर्णायक मंडल में डॉ. रमेश शिंगला, डॉ. रजनी शर्मा एवं डॉ. सोनिया सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम-
भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा सुषमा ने प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा केशवी ने द्वितीय, एमए प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या मल्होत्रा एवं बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र नीतीश ने तृतीय और पुष्पांजलि ने चौथा स्थान हासिल किया। डायग्राम मेकिंग प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष से ईशा सैनी ने प्रथम, बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा छाया ने द्वितीय, एमए प्रथम वर्ष की छात्रा अन्नू शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए अर्थशास्त्र की प्रथम वर्ष की छात्रा पायल ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल यादव ने द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा छाया, अर्चना व छात्र प्रिंस को कक्ष प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed