{"_id":"69c44319f98a70352f044150","slug":"survey-for-namo-bharat-rapid-corridor-begins-machines-installed-at-four-places-in-the-city-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154387-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नमाे भारत रैपिड काॅरिडाेर के लिए सर्वे शुरू, शहर में चार जगह लगाई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नमाे भारत रैपिड काॅरिडाेर के लिए सर्वे शुरू, शहर में चार जगह लगाई मशीनें
Thu, 26 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-पानीपत-करनाल नमाे भारत रैपिड काॅरिडाेर के लिए धरातल पर काम तेज कर दिया हे। शहर में सर्वे के लिए चार जगह सेटेलाइट मशीन लगाई हैं। इनसे पूरा विवरण लिया जा रहा है। सर्वे कार्य मई महीने तक पूरा करने का दावा किया गया है, इसके साथ लोगों में नमो भारत रैपिड कॉरिडोर के लिए उम्मीद तेज हो गई हैं।
नमो भारत रैपिड कॉरिडोर दिल्ली से चलकर पानीपत से हाेकर करनाल तक जाएगा। यह करीब 136 किलोमीटर होगी, इसके लिए करीब 33 कराेड़ रुपये का प्रस्ताव है, इसके लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी ने सर्वे के लिए शहर में जीटी राेड स्थित गाेहाना राेड चाैक, संजय चाैक, हाेटल हाइव और लाल बत्ती चाैक के पास में मशीन लगाई हैं। सर्वे टीम ने बताया कि मशीन आधुनिक हैं और सेटेलाइट से जोड़ी गई हैं। पूरी लोकेशन और विवरण का रिकॉर्ड लगातार बनाया जा रहा है।
सर्वे में होगी रूपरेखा तैयार
नमो भारत रैपिड कॉरिडोर पिलर और अंडरग्राउंड आधारित होगा। सर्वे में इन सबके बारे में रिपोर्ट ली जा रही है, इसमें पूरी रूपरेखा बनाई जा रही है। इसमें पूरा अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद जरूरत अनुसार पिलर और अंडरग्राउंड लाइन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
नमाे भारत रैपिड काॅरिडाेर का सर्वे कार्य किया जा रहा है, इसके मूर्त रूप में आने के बाद दिल्ली-पानीपत-करनाल के बीच सफर करना आसान होगा। इसके साथ सुविधा भी मिलेंगी।
- कोमल सैनी, मेयर।