{"_id":"62d4741a5828165a2d4ac3a9","slug":"suresh-was-murdered-not-an-accident-revealed-from-the-preliminary-post-mortem-report-panipat-news-knl1149740125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा नहीं सुरेश की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा नहीं सुरेश की हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट से हुआ खुलासा
विज्ञापन
पानीपत। गोपाल कॉलोनी निवासी सुरेश की हत्या की गई है। आशंका है कि हाथ-पैर और मुंह बांधकर उसे नहर में फेंक दिया गया था। दो डाक्टरों की ओर से रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। साथ ही बिसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दरअसल, सुरेश आखिरी बार बृहस्पतिवार को नहर किनारे एक शराब ठेके के पास बैठा दिखा था। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता लग सके कि उसके साथ कोई व्यक्ति था या नहीं। आशंका है कि ठेके के पास किसी से सुरेश का विवाद हुआ और फिर आरोपियों ने सुरेश के हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज का कहना है कि गुमशुदगी की पुरानी रिपोर्ट में रविवार को पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धारा को जोड़ा गया है। पुलिस हर एंगल से ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। पुलिस लास्ट लोकेशन के पास की सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
आखिरी बार पड़ोसियों से कहा था-पत्नी से बात करा दो
गोपाल कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया था कि उसका बेटा सुरेश (22) बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे घर से निकला था। उसने आखिरी बार पड़ोसियों से कहा था कि पत्नी से बात करा दो। रात भर घर न लौटने पर सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। जब परिजन सुरेश की फोटो लेकर ढूंढते हुए नहर किनारे एक ठेके के पास पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि बृहस्पतिवार की रात सुरेश ने वहां पर बैठकर शराब पी थी। सीसीटीवी फुटेज में सुरेश वहां बैठा दिखाई भी दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह उठकर चला गया था। शनिवार शाम करीब सवा सात बजे सुरेश का शव हाथ-पैर-मुंह गमछे से बंधा हुआ गांव सिवाह के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला था।