फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Surendra refuses medical examination, Vijay wants to go home

Panipat News: सुरेंद्र ने चिकित्सक जांच से किया मना, विजय जाना चाहता है घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Surendra refuses medical examination, Vijay wants to go home
पानीपत। मतलौडा के पंजाबी मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ शैंटी और उनका भाई विजय अब कुछ सामान्य होने लगे हैं। सुरेंद्र को अब भूख भी लगने है। उसने इन सबके बीच मंगलवार को चिकित्सक जांच से मना कर दिया। वहीं बड़ा भाई विजय ने अपने घर जाने की इच्छा जताई है। दोनों ने एक दूसरे से बात भी की। जन सेवा दल के अपना आशियाना के दूसरे लोगों भी उनसे बात कर दुख कम करने का प्रयास किया। इन सबके बीच पुलिस एक महिला को अपना आशियाना लेकर पहुंची। वह अपने बारे में कुछ भी नहीं बोल पा रही है।
विज्ञापन

जनसेवा दल के सदस्य चमन लाल ने बताया कि सुरेंद्र उर्फ शैंटी को मंगलवार को चिकित्सक जांच के लिए लेकर जाना था। यहां उसका अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच करानी थी। उनको सुबह तैयार भी किया, लेकिन उन्होंने चिकित्सक के पास जाने से मना कर दिया। सुरेंद्र पिछले दो दिन से एक रोटी ही खा पाता था। उसने मंगलवार को एक रोटी से कुछ अधिक खाई और चाय पीने की इच्छा जताई। उनको उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। विजय मानसिक रूप से अशक्त होने के चलते इन सबकी परवाह नहीं कर रहा है। उसने अपने घर जाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

यह है मामला
मतलौडा के पंजाबी मोहल्ला निवासी सुरेंद्र उर्फ शैंटी ने कोरोना में अपनी मां और अब पिछले दिकों एक भाई की मौत के बाद खुद को अपने मकान के शौचालय में बंद कर लिया था। उसका बड़ा भाई विजय मानसिक रूप से अशक्त होने के चलते बाहर घूमता रहता था। जन सेवा दल इनको निकालकर अपना आशियाना में लेकर आए थे। सुरेंद्र लगातार 45 दिन भूखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed