फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Suraj Bhan became the Chief Engineer of Panipat Thermal Power Station

Panipat News: सूरजभान बने पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
Suraj Bhan became the Chief Engineer of Panipat Thermal Power Station
थर्मल। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में कार्यरत अधीक्षण अभियंता सूरजभान को पदोन्नत कर मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। अब वे पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड (एचीजीसीएल) ने सोमवार को पदोन्नति के आदेश जारी किए। जिसमें विभाग के कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के एसई सूरजभान को भी पदोन्नत कर मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया। यह पद करीब डेढ़ माह से खाली चल रहा था। वहीं, दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट, यमुनानगर के अधीक्षण अभियंता प्रभजोत कुमार निगम को पदोन्नति देकर राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन, खेदड़ (हिसार) का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया।
विज्ञापन



1993 में एसडीओ के रूप में की थी करियर की शुरुआत-

नवनियुक्त मुख्य अभियंता सूरजभान पानीपत जिले के गांव आसन कलां के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के राजकीय विद्यालय से प्राप्त की। इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद वे 1993 में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में एसडीओ (उप मंडल अधिकारी) के पद पर नियुक्त हुए।एसडीओ ऑपरेशन के रूप में उन्होंने होडल, यमुनानगर और पानीपत में सेवाएं दीं। वर्ष 2007 में वे एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) बने। इस पद पर रहते हुए उन्होंने पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के कोल हैंडलिंग प्लांट में सबसे अधिक समय तक सेवाएं दीं। वर्ष 2021 में वे अधीक्षण अभियंता बने थे। मुख्य अभियंता सूरजभान को प्रकृति प्रेम के कारण लोग ग्रीन मैन के नाम से जानते हैं। वे प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य रखते हैं। वे अपने निजी खर्च पर पौधों की पौध तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed