फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Supervisor's body found in Khubdu Jhal, friends suspected of murder

खुबड़ू झाल में मिला सुपरवाइजर का शव, दोस्तों पर हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Supervisor's body found in Khubdu Jhal, friends suspected of murder
मुकेश। - फोटो : Panipat
खुबड़ू झाल में मिला सुपरवाइजर का शव, दोस्तों पर हत्या का शक
विज्ञापन

राज नगर का मामला : 11 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था, मुंह पर मिले चोट के निशान
अंतिम बार बेटी से हुई थी बात, ‘आह...’ की आवाज के साथ कट गई थी कॉल, पुलिस जांच में जुटी
फोटो संख्या-11 व 12
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। फैक्टरी से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए सुपरवाइजर का शव आठ दिन बाद शनिवार को दिल्ली पैरलल नहर में खूबड़ू झाल के पास मिला। उसके मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। छोटे भाई ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं आठ मरला चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि विसरा को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राज नगर निवासी लोकेश ने बताया कि उसका बड़ा भाई मुकेश (38) वर्धा लिविंग कंपनी में सुपरवाइजर था। 11 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे वह घर से फैक्टरी के लिए निकला था। रात करीब 8:22 बजे बेटी खुशी ने मुकेश को कॉल कर लोकेशन पूछी। तब मुकेश ने कहा कि उसे नहीं पता कि वह कहां पर है, इसी बीच ‘आह...’ की आवाज के साथ कॉल कट गई।
विज्ञापन

उन्होंने हर जगह मुकेश को तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। वह 12 दिसंबर को नहर पर पहुंचे और पूछताछ की तो आसपास के लोगों ने बताया कि 11 दिसंबर की रात को एक युवक नहर में गिरा था, तब से ही वे उसकी तलाश में जुटे हुए थे। उनकी 20 लोगों की टीम रोजाना पानीपत से खुबड़ू झाल तक तलाश करती। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुकेश का शव झाल पर मिला। उसके मुंह पर चोट के निशान थे। वहीं मुकेश की जेब से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मुकेश के भाई लोकेश ने बताया कि उन्होंने उनके दोस्तों से पूछताछ की थी। पता चला कि जिस रात मुकेश लापता हुआ था, उसी रात देवेंद्र, अनिल, राम निवास, सतपाल और नरेश ने मिलकर राजू के साथ उसकी भतीजी के जन्मदिन की खुशी में शराब पी थी। दोस्तों ने बताया कि वे उसे नहर के पास छोड़कर घर चले गए थे।
दो बच्चों का पिता था मुकेश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लोकेश ने बताया कि मुकेश शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 12 वर्षीय खुशी और आठ वर्षीय बेटा वंश है। शव मिलने के बाद पत्नी नीलम और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया।

वर्जन-
परिजनों की शिकायत पर पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, अब दिल्ली पैरलल नहर के पास मुकेश का शव बरामद हुआ, जिसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जांच के लिए विसरा भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed