फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Super-100 Level-1 exam today, 5242 registered

Panipat News: सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा आज, 5242 ने कराया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Super-100 Level-1 exam today, 5242 registered
पानीपत। सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा बुधवार को जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। खंड स्तर पर बनाए गए केंद्रों में करीब 5200 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सुपर-100 परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 50687 जबकि पानीपत जिले से 5242 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण करवाने का सोमवार को अंतिम दिन रहा था वहीं, परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा रहे हैं। समाचार भेजे जाने तक 4430 विद्यार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके थे। परीक्षा दोपहर 12.30 से दोपहर 02.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करनी होगी। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें उस दिन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर आयोजित होगी सुपर-100 परीक्षा

केंद्र विद्यार्थी
जीजीएसएसएस बापौली - 321

जीएसएसएस बापौली - 301
जीएसएसएस सनौली खुर्द- 281

जीजीएसएसएस इसराना - 164
जीएमएसएसएसएस इसराना- 246

जीएसएसएस नौल्था - 205
जीजीएसएसएस मतलौडा- 362

जीएमएसएसएसएस मतलौडा- 362
जीएसएसएस नारा - 207

जीएसएसएस सिठाना - 310
जीजीएसएसएस मॉडल टाउन- 392

जीजीएसएसएस सिवाह - 245
जीएमएसएसएसएस जीटी रोड- 441

जीएसएसएस सिवाह - 421
जीएसएसएस तहसील कैंप- 323

जीएसएसएस मच्छरौली - 299
पीएमश्री जीएसएसएस समालखा- 388

पीएमश्री जीएसएसएस पावटी- 388


तीन चरणों में होगी सुपर-100 परीक्षा

मिशन बुनियाद की तर्ज पर सुपर-100 की परीक्षा भी अब तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, इससे पहले सुपर-100 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती थी। सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए इसे तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण की परीक्षा 11 फरवरी को निर्धारित है।
विज्ञापन



पंजीकरण में प्रदेश में अव्वल पानीपत

सुपर-100 में पंजीकरण करवाने के मामले में पानीपत प्रदेश में अव्वल बना हुआ है। पानीपत जिले में 5242 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। पानीपत खंड में सबसे ज्यादा 1719, मतलौडा में 1144, समालखा में 981, बापौली में 834 तथा इसराना में 564 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण करवाने में हिसार 4448 दूसरे, कैथल 4019 तीसरे स्थान पर है जबकि नूंह मेवात में सबसे कम 882 पंजीकरण हुए हैं जो पानीपत के समालखा खंड से भी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीटी बेल्ट के जिलों में हुए पंजीकरण

स्थान जिला पंजीकरण
पहला पानीपत 5242

तीसरा कैथल 4019
आठवां कुरुक्षेत्र 2413

11वां करनाल 2169
12वां अंबाला 2043

20वां यमुनानगर 1122


सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा बुधवार 11 फरवरी को जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, वहीं, परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी केंद्र प्रमुखों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed