फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sunny during the day, fog in the evening, possibility of rain in two days

Panipat News: दिन में धूप, शाम को कोहरा, दो दिन में बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Sunny during the day, fog in the evening, possibility of rain in two days
पानीपत। पिछले दो दिन से सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा फिर से छाने लगा है। सुबह तेज धूप निकलने से जल्दी ही आसमान साफ दिखाई देने लगता है। हवा की रफ्तार लगातार ठंड का अहसास करा रही है। दो दिन हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही लेकिन मंगलवार को फिर से हवा की रफ्तार बढ़ी। जिससे लोगों को घरों के अंदर जाते ही ठंड महसूस होने लगी। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन मौसम साफ रहने के बाद वीरवार को बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तेज धूप निकलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। मंगलवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। फरवरी के पहले सप्ताह में हवा की रफ्तार 26 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी। जिससे सुबह व शाम के साथ दिन में धूप के बाद भी लोग ठंड महसूस कर रहे थे। हवा की रफ्तार कम होते ही कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। रविवार से सुबह व शाम के समय फिर से आसमान में कोहरा छाने लगा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद वीरवार को हल्की बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जिससे ठंड और कोहरे का असर बढ़ सकता है। ठंड के बढ़ने से गेहूं और सरसों की फसल का उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
मंगलवार 26/11
बुधवार 25/11
वीरवार 24/11
शुक्रवार 25/12
शनिवार 25/11
रविवार 26/12
सोमवार 27/13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed