फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sumit of Karad village won bronze medal in All India University Karate Championship

Panipat News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में कारद गांव के सुमित ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sumit of Karad village won bronze medal in All India University Karate Championship
कांस्य पदक के साथ सुमित। स्वयं - फोटो : Samvad
पानीपत। कारद गांव के खिलाड़ी सुमित ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता असम के डिब्रूगढ़ जिले में 6 से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुमित की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और लगन है। सुमित अब इसराना स्थित यूनाइटेड मार्शल आर्ट्स एकेडमी में कराटे का अभ्यास कर रहे हैं। कोच अंकित जागलान की देखरेख में सुमित ने अपनी तकनीक और फिटनेस को लगातार बेहतर बनाया है।
विज्ञापन


सुमित ने असम में 1 से 4 अप्रैल को आयोजित नॉर्थ ईस्ट जॉन यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा वर्ष 2025 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता है। जिला और राज्य स्तर पर भी सुमित कई पदक जीत चुके हैं। सुमित एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी परिस्थितियों को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है और इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

कांस्य पदक के साथ सुमित। स्वयं

कांस्य पदक के साथ सुमित। स्वयं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed