{"_id":"6728004ef0ad428f250343d9","slug":"sumit-dahiya-increased-his-pride-by-winning-bronze-medal-in-usa-panipat-news-c-244-1-pnp1007-126798-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुमित दहिया ने यूएसए में कांस्य पदक पाकर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुमित दहिया ने यूएसए में कांस्य पदक पाकर बढ़ाया मान
विज्ञापन
पानीपत। जिले के मुक्केबाज सुमित दहिया ने यूएसए के कोलोराडो शहर में आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त कर लिया है। इस चैंपियनशिप का समापन तीन नवंबर रविवार को हुआ है। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदकों की संख्या दस पहुंच गई है।
बॉक्सिंग कोच सुनील ने बताया कि यूएसए के कोलोराडो शहर में 25 अक्तूबर को यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हुई थी। इसमें सुमित दहिया ने भाग लिया था। उन्होंने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उनको रविवार को सम्मान समारोह में कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। सुमित ने बताया कि उसका एशियन गेम्स और ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर निशाना है। वह इसको लेकर लगातार मेहनत कर रहा है। मां रेखा और पिता मुकेश ने बताया कि सुमित पांच नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
बॉक्स
इन प्रतियोगिताओं में जीते पदक
-सुमित ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता।
-बुडवा मोंटेनेग्राे में यूर्थ वर्ल्ड कप-2024 में कांस्य पदक जीता।
-चैन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में कांस्य पदक जीता।
-इंटर यूनिवर्सिटी-2023 में स्वर्ण पदक जीता।
-दीव बीच गेम्स-2024 में स्वर्ण पदक जीता। इसी में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुने गए।
-खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में रजत पदक जीता।
-सिक्किम में आयोजित छठी युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहे।
-चौथी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में रजत पदक जीता।
-चौथी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2023 में रजत पदक जीता।