{"_id":"6859ce6e2c9fd21fa5025464","slug":"suman-got-fourth-ranking-in-para-weightlifting-of-world-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1007-139153-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिवाह गांव की बहू सुमन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पैरा भारोत्तोलन में पाई चौथी रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिवाह गांव की बहू सुमन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पैरा भारोत्तोलन में पाई चौथी रैंकिंग
विज्ञापन
फोटो-29
-चीन के बीजिंग में चल रही चैंपियनशिप में हुईं शामिल, 26 जून को गांव पहुंचने पर किया जाएगा स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर से सटे सिवाह गांव के बहू सुमन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना दम दिखा दिया। उन्होंने चैंपियनशिप के पैरा भारोत्तोलन में 94 किलोग्राम वजन उठाकर चौथी रैंकिंग हासिल की है। उनके इस प्रदर्शन से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। सुमन का 26 जून को गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
सुमन चीन के बीजिंग शहर में 26 जून को आयोजित चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। वे कोच जेपी सिंह के नेतृत्व में शामिल हुई थी। उनका मैच रविवार को था। सुमन ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 94 किलोग्राम वजन उठाया। सुमन ने इसमें चौथी रैंकिंग हासिल की। सुमन ने बताया कि यह उनके लिए अलग अनुभव वाला विषय रहा। वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथी रैंकिंग लाकर संतोष है। वे अगली चैंपियनशिप में और बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
सिवाह गांव के प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन गांव स्थित मैक्स फिटनेस जिम में कोच नवीन कादियान के मार्गदर्शन में भारोत्तोलन का अभ्यास कर रही हैं। वह सुबह-शाम अभ्यास कर अपना प्रदर्शन सुधार रही हैं। वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आठ-दस पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सुमन अपने घर का काम भी खुद करती हैं। वे सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर का दैनिक कार्य निपटाती हैं। इसके बाद जिम में अभ्यास करती हैं। वह खुद भी कई बार उनका अभ्यास कराते हैं। इसी तरह शाम के समय अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
सुमन ने बताया कि उनका लक्ष्य पैरा ओलंपिक में देश की झोली में स्वर्ण पदक लाना है। वह इसके लिए लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनको खुद पर पदक जीतकर लाने का पूरा विश्वास है। उन्होंने समाज की दूसरी महिलाओं को भी खेल व सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घूंघट और घर की चहारदीवारी से बाहर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए।