फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sulfa recovered from prisoner returning to jail after appearing in court

Panipat News: अदालत में पेशी के बाद जेल लौट रहे बंदी से सुल्फा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sulfa recovered from prisoner returning to jail after appearing in court
पानीपत। पानीपत अदालत में पेशी के बाद जेल लौट रहे बंदी के पास से जेल के बाहर तलाशी के दौरान चार ग्राम चरस बरामद हुआ। बंदी उसे अपने पेट में छुपा रहा था। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ गई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 थाने में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

एस्कॉर्ट गार्द से एसआई रामकिशन ने बताया कि सोनीपत के गन्नौर के पुरखास गांव निवासी रोहित पानीपत जेल में बंद है। जिसको सोमवार को पेशी के लिए पानीपत अदालत लाया गया था। पेशी के बाद उसे वापस जेल लेकर जा रहे थे। जब वह जेल के बाहर पहुंचे तो बस में बैठा रोहित कुछ हरकत करने लगा। उसे शक हुआ और उसने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से चार ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद नोडल अधिकारी सुशील ढुल को मौके पर बुलाकर उनकी निगरानी में पूरी कार्रवाई हुई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी से पूछताछ शुरू की गई कि आखिर वह कहां से चरस लेकर आया था। जेल की बस में उस वक्त अन्य बंदी भी थे, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed