फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sukhmani Sahib recited

Panipat News: सुखमणि साहिब का किया पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Sukhmani Sahib recited
असंध (वि)। विवेकानंद विद्या निकेतन के प्रांगण में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक मोहिंदर श्योकंद ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रभातफेरी निकालकर व सुखमणि साहिब का पाठ कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा गुरु नानक जी के जीवन से संबंधित अनेक प्रेरणादायी प्रसंग सुनाकर गुरुजी के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप कृष्ण भट्ट ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने नाम जपो, कीरत करो व वंड छक्को अर्थात परमात्मा का नाम जपो, मेहनत करके खाओ और जो परमात्मा ने हमें दिया है उसे बांटकर खाओ, का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लंगर सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने लंगर का प्रसाद लेकर गुरु ग्रह की परंपरा के अनुसार पहले पंगत पाछे संगत का आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मोहिंदर श्योकंद ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर गीता, ललिता, राजेश भार्गव, मोनिया शर्मा, प्रभजोत कौर, रजवंत कौर, हरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed