फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sugarcane crushing opportunity in Panipat mill for farmers across the state

Haryana: प्रदेश भर के किसानों के लिए पानीपत मिल में गन्ना पेराई का मौका, किसी भी जिले का किसान ले सकता है लाभ

Mon, 17 Apr 2023 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 11:10 PM IST
सार

गन्ना खत्म होने से मिल बंद हो गई है। दूसरे जिलों के गन्ने की भी पेराई की गई है। अब तक 65 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है, अब नो केन हुआ तो सीजन खत्म होगा। उससे पहले प्रदेश भर के किसानों के लिए पानीपत मिल में गन्ना पेराई का मौका है।

विज्ञापन
Sugarcane crushing opportunity in Panipat mill for farmers across the state
सांकेतिक तस्वीर खेत में गन्ना छीलते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के डाहर गांव स्थित शुगर मिल प्रदेशभर के गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना पेराई का एक और मौका दे रही है। प्रदेश में किसी जिले का कोई किसान अपने गन्ने की पेराई नहीं करा पाया है तो वह पानीपत की नई शुगर मिल में गन्ना पेराई के लिए आ सकता है। मिल अब तक सोनीपत, गोहाना और रोहतक के किसानों के लाखों क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है।

विज्ञापन


वहीं, पानीपत के किसानों का गन्ना पेराई किए तो दो सप्ताह बीत चुके हैं। अब फिर से दूसरे जिलों के गन्ना उत्पादक किसान मिल में गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए मिल प्रबंधन ने एक बार फिर मिल को चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को गन्ने का स्टॉक पूूरा होने पर मिल को दोबारा चलाया जा सकता है, लेकिन खास बात यह है कि अगर अबकी बार गन्ना खत्म होता है तो दोबारा मिल को नहीं चलाया जाएगा। एक बार मिल चलने के बाद जब तक स्टॉक में गन्ना रहेगा, मिल चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत मिल की पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन की है। मिल एक माह में 15 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर सकती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना इसी मिल ने पेराई की है। मिल के एमडी नवदीप सिंह का कहना है कि शुगर मिल जिले के करीब 62 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई तो पांच अप्रैल तक ही पूरी कर चुकी है।

इसके बाद अब दूसरे जिलों का गन्ना पेराई किया जा रहा है। सोनीपत, गोहाना और रोहतक के किसानों का तीन लाख क्विंटल से ज्यादा गन्ना पेराई हो चुका है। अब भी वे दूसरे जिलों से आने वाले गन्ना उत्पादक किसानों की बाट जोह रहे हैं।


जब गन्ने का स्टॉक पूूरा हो जाएगा तो एक बार फिर से मिल को चला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मिल सीजन सत्र का अंतिम चरण होगा। इसके बाद अगर शुगर मिल नो केन होता है तो मिल का सत्र पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed