फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sugar mill team prepare one hundred and fifty applications and submit them to the corporation

शुगर मिल टीम में निगम में निपटाए प्रधानमंत्री आवास योजना के 150 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill team prepare one hundred and fifty applications and submit them to the corporation
पानीपत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निगम में आवेदन करने वालों का सत्यापन, उनके अधूरे दस्तावेज पूरे कराने का काम अब शुगर मिल की टीम कर रही है। शुगर मिल की टीम ने अभी तक करीब 150 आवेदकों के आवेदनों को तैयार कर निगम को सौंप दिया है। अब निगम इनको अपने पोर्टल पर दर्शाएगा। जिसके बाद इनकी मंजूरी ली जाएगी और इन आवेदकों को योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए शुगर मिल की पांच सदस्यीय टीम दिन भर निगम से रिकार्ड तलब कर आवेदनों को पूरे करवाने में जुटी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जब सालों से नगर निगम पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं दे पाया तो उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए इसकी जिम्मेदारी शु्गर मिल को सौंपी। जिसमें शुगर मिल टीम को प्रबंधन की ओर से निर्देश जारी किए गए कि वे योजना का लाभ लोगों को देने के लिए निगम का सहयोग करेंगे। इसके बाद शुगर मिल की टीम तुंरत प्रभाव से आवेदनों की जांच पड़ताल करने में जुट गई। हालांकि लाभ का अंतिम चरण निगम अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद ही पूरा हो सकेगा। जो अभी निगम में आयुक्त और ईओ के न होने से अटका पड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि निगम के पास अभी तक 12 हजार से ज्यादा लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीएलसी और एएचपी घटक में आवेदन किया था। इन्हें आवेदन के चार साल बाद भी इनको लाभ नहीं मिल सका। बीएलसी के 1467 आवेदनकर्ता ऐसे हैं जो योजना के अंतर्गत योग्य मिले लेकिन लाभ से वंचित हैं। करीब दस हजार में से चार हजार एएचपी के आवेदनकर्ता तो फाइलों में ही गुम हो चुके हैं। योजना के लिए निगम ने 2017 में याशी से सर्वे करवा डीपीआर तैयार कर 2018 में लिस्ट फाइनल की थी। इसके तहत तीन किस्तों में डेढ़ लाख और ढाई लाख रुपये की राशि दी जानी थी लेकिन आज भी आवेदनकर्ता लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर मिल टीम कर रही सहयोग : डीएमसी
पीएम आवास योजना के आवेदकों और आवेदनों को लाभ दिलाने के लिए शुगर मिल की टीम निगम टीम से सहयोग कर रही है। इसमें फाइलों का सत्यापन कराया जा रहा है। जो दस्तावेज अधूरे हैं उनको पूरा करवाया जा रहा है ताकि लोगों को योजना का लाभ जल्द मिल सके।
- जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed