फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sucide,panipat news,police

पसंदीदा सब्जी न मिलने पर युवक ने नहर में कूद जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
sucide,panipat news,police
पानीपत। जाटल रोड पर देशवाल चौक के पास रहने वाले युवक ने घर पर पसंद की सब्जी न मिलने से आहत होकर दिल्ली पैररल नहर में छलांग लगा दी। उसकी डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने युवक के शव को सिवाह गांव के पास नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के जिला गया के गांव डवो निवासी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि वह पिछले कई साल से पानीपत जाटल रोड स्थित देशवाल चौक के पास रहते हैं। पिता मेहनत मजूदरी करते है। वह दो भाई थे। छोटा भाई कादिर (18) था। 24 मई को कादिर जब घर पहुंचा तो सब्जी खत्म हो गई थी। उसने दोबारा सब्जी बनाने को कहा तो मां ने मना कर दिया। इसी बात पर विवाद हुआ और कादिर नहर में कूदने की बात कहकर घर से रात 11 बजे निकल गया।
विज्ञापन

एक घंटे बाद कॉलोनी के तीन युवक घर आए और उन्होंने कादिर के नहर में कूदने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह स्वामी फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे तो कादिर के जूते और कपड़े मिले। उन्होंने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आठ मरला चौकी पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर का पानी कम कराया, फिर चलाया सर्च अभियान
जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी। सरकारी गोताखोरों की टीम बुलाई गई। नहर में पानी का बहाव तेज था। इसके बाद उन्होंने मुनक झाल से पानी कम कराया और नहर में सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे कादिर का शव गांव सिवाह कट के पास नहर में मिला।

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
नहर से शव निकालते ही उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मृतक के भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
- योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed