फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Substandard construction material put in the drain

नाले में घटिया निर्माण सामग्री लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Substandard construction material put in the drain
पानीपत। नाले के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए ठेकेदार से पूछताछ करते विधायक प्रमोद विज। - फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर-11 में रविवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने दौरा किया। इस दौरान निर्माणाधीन नाले के काम का निरीक्षण करने पहुंचे, जिसका एक माह पहले उन्होंने ही शिलान्यास किया था। वहां नाले में लगाई की निर्माण सामग्री ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई। साथ ही नगर निगम अधिकारियों को उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विधायक ने पीछे माह सेक्टर-11 में एंजल मॉल से बतरा अस्पताल तक गंदे पानी की निकासी के लिए आरसीसी नाले के कार्य का शिलान्यास किया था। रविवार को विधायक प्रमोद विज ने पार्षद रविंद्र भाटिया के साथ नाले के निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री की जांच की। नाले की दीवार को छूकर देखा गया, जिस पर उसका प्लास्टर भरभराकर गिरने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने ठेकेदार प्रदीप नागला को मौके पर तलब किया और पूछा कि जब सरकार उन्हें पैसे दे रही है तो घटिया सामग्री का प्रयोग क्यों किया जा रहा है। इस पर ठेकेदार चुपचाप उनकी बात सुनता रहा। बाद में विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को कॉल कर नाले के निर्माण कार्य को ठीक कराने और ठेकेदार पर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये खामियां मिलीं
- नाले को टेढ़ा मेढ़ा बनाया गया
- नाले के अंदर ही बिजली के पोल को लिया गया
- नाले की चौड़ाई मानक से कम मिली
- नाले को घटिया क्वालिटी के स्लैब से ढंका पाया गया
सरकारी पैसे को व्यर्थ नहीं जाने देंगे
सरकारी पैसे को व्यर्थ नहीं जाने देंगे तथा सरकार का एक एक पैसा पानीपत की जनता के हित मे लगाएंगे और जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। वो लगातार विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। जहां भी भ्रष्टाचार मिला उन पर कार्रवाई तय है। -प्रमोद विज, विधायक पानीपत शहरी।

पानीपत। नाले के अंदर लिए गए बिजली खंभे को देखते हुए पार्षद रविंद्र भाटिया।

पानीपत। नाले के अंदर लिए गए बिजली खंभे को देखते हुए पार्षद रविंद्र भाटिया।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed