{"_id":"68fa8f2a21ac8137ca0b3b19","slug":"students-will-showcase-their-talent-in-the-district-youth-festival-panipat-news-c-244-1-sknl1016-145951-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला युवा महोत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला युवा महोत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी
Fri, 24 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से जिला युवा महोत्सव का आयोजन तीन व चार नवंबर को आयोजित किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक युवा प्रतिभागी माई भारत पोर्टल पर दो नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन फार्म की हार्ड कॉपी के साथ 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी और बैंक विवरण की प्रतिलिपि आईटीआई में जमा करवानी होगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि युवा महोत्सव में जिला के पॉलीटेक्निक, विद्यालयों व महाविद्यालयों के अलावा कोई भी 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में युवा महोत्सव को लेकर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। अन्य जिलों के विद्यार्थी जो पानीपत जिले के किसी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हैं, वे भी अपने संस्थान की आईडी कार्ड की कॉपी संलग्न कर पंजीकरण करा सकते हैं।
युवाओं की प्रतिभा व सृजनशीलता को मिलेगा मंच
युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है। दो दिवसीय युवा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें चित्रकला, लोक नृत्य, गायन, लोक गायन समूह, विज्ञान प्रदर्शनी, कविता लेखन, भाषण, आदि विधाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला युवा महोत्सव जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का एक अवसर दिया जाएगा। यह मंच न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा बल्कि युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता की भावना भी विकसित करेगा।
विज्ञापन
विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
एकल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100, द्वितीय पुरस्कार में 2100 और तृतीय पुरस्कार स्वरूप 1100 रुपये नकद दिए जाएंगे। वहीं, समूह प्रतियोगिताओं में प्रथम टीम को 31000, द्वितीय को 21000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 11000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।