{"_id":"6570eade2908c454a40716a4","slug":"students-will-learn-the-tricks-of-skill-development-panipat-news-c-244-1-sknl1015-10268-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस ने बुधवार को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर व स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर क्राइम से बचाव और साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला पुलिस ने बुधवार को भावना चौक, रामलाल चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, ट्रक युनियन, नूरवाला चौक, बाबरपुर मंडी, बोहली चौक, नौल्था माजरा चौक, अहर चौक, टोल प्लाजा के नजदीक, बापौली व छाजपुर में बस स्टैंड पर राहगीरी की। साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराध चरम पर है। तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है, उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता ही हमें साइबर क्राइम से बचा सकती है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को न खोले और न फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी निजी जानकारी किसी से सांझा करें। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है, फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। उन्होंने बताया कि साइबर राहगीरी का मुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर अपराध व उनसे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक करना है।
ठगी होने पर यहां तुरंत शिकायत करने पर मिल सकती राशि वापस
अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर जल्द ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके।