फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students will be made aware about the harmful effects of tobacco

Panipat News: तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक होंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Students will be made aware about the harmful effects of tobacco
पानीपत। तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मिशन की शुरूआत में यह गतिविधियां स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी जिसमें ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों व स्कूलों को भागीदारी करनी होगी। विद्यार्थियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाने के लिए विभाग ने तंबाकू मुक्त पीढ़ी के लिए स्कूल चैलेंज एप लॉंन्च की है। यह एप विश्व तंबाकू दिवस पर 31 मई को लॉन्च की गई थी।
विज्ञापन

इस चैलेंज का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ और तंबाकू मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस चैलेंज के माध्यम से प्रदेश भर के विद्यालयों को अधिकतम विद्यार्थियों को शामिल करते हुए चार रचनात्मक और प्रभावशाली गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु विद्यालयों में गतिविधियां आयोजित करवाने तथा तंबाकू मुक्त पीढ़ी के लिए स्कूल चैलेंज एप पर 31 जुलाई तक ज्यादा से ज्यादा स्कूलों व विद्यार्थियों की भागीदारी करवाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार विद्यालयों में गतिविधयां करवाने उपरांत https://innovateindia.mygov.in/world-no-tobacco-day-awareness-rally/ पर अपलोड की जानी हैं।
विज्ञापन



-इस पहल के तहत स्कूल रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन या कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा जिसमें छात्रों की अधिकतम भागीदारी होगी ताकि संदेश को बढ़ावा दिया जा सके। समग्र रैंकिंग में चारों गतिविधियों का मूल्यांकन होगा जिसके अंक निर्धारित किए गए हैं। स्कूल चैलेंज 31 जुलाई तक खुला रहेगा और इसका समापन राष्ट्रीय पुरस्कार सह सम्मान समारोह में होगा। स्कूल चैलेंज के लिए सभी प्रविष्टियां माईजीओवी इनोवेट पोर्टल पर अपलोड की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स


राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होंगे स्कूल
जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक मंडल द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर सबसे उत्कृष्ट स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। गतिविधियों में भाग लेने वाले स्कूलों के सभी छात्रों को पदक और प्रशंसा प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। विजेता स्कूल को पीएम ई-विद्या चैनल पर भी दिखाया जाएगा। विजेता स्कूलों को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


बॉक्स


स्कूल स्तर पर होने वाली चार गतिविधियां व मूल्यांकन
गतिविधि मूल्यांकन
रैली 40 अंक
नुक्कड़ नाटक 20 अंक
पोस्टर मेकिंग 20 अंक
स्लोगन या कविता लेखन 20 अंक
कुल 100 अंक


वर्जन-
तंबाकू मुक्त पहल में स्कूलों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। इसके तहत स्कूल स्तर पर चार प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इससे न केवल छात्रों को स्वस्थ जीवन के समर्थक के रूप में सशक्त बनाया जा सकेगा बल्कि यह 2030 तक तंबाकू मुक्त पीढ़ी के सामूहिक लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सार्थक कदम होगा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed