फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students who pass the NMMSS exam will have to apply on the NSP portal

Panipat News: एनएमएमएसएस परीक्षा पास विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर करना होगा आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Students who pass the NMMSS exam will have to apply on the NSP portal
पानीपत। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति पाने के लिए एनएमएमएसएस परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर आवेदन करना अनिवार्य है। एससीईआरटी ने आवेदन कके लिए एनएसपी पोर्टल खोल दिया है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए चयनित छात्रों को सरकार के एनएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी पर बनी आवेदन आईडी के तहत उन्हें अगले चार साल तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन न करने की स्थिति में छात्रवृत्ति परीक्षा पास विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देशानुसार शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए एनएमएमएसएस के अंतर्गत परियोजना वर्ष 2024-25 की कक्षा नौवीं (नवंबर 2024 में आयोजित एनएमएमएसएस परीक्षा) के लिए सभी पात्र लाभार्थियों के नए आवेदन जमा करने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिया गया है। सभी डीईओ को यह जानकारी अपने अधिकार क्षेत्र के सभी स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं ताकि सभी पात्र उम्मीदवार समय पर एनएसपी पर आवेदन कर सकें। यदि कोई उम्मीदवार समय पर अपना आवेदन जमा नहीं कर पाता है तो उसे वर्तमान और बाद के वर्षों के लिए कोई छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी आवेदन अंतिम तिथि से पहले जमा और सत्यापित हो गए हैं।
विज्ञापन



बीएनओ करेंगे आवेदन प्रक्रिया की निगरानी
आवेदन जमा करने के लिए प्रत्येक जिले के सभी खंड कार्यालय में उपलब्ध कर्मचारियों या खंड के स्कूलों में तैनात शिक्षकों में से एक खंड नोडल अधिकारी (बीएनओ) नियुक्त किया जाएगा। बीएनओ आवेदन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी पात्र उम्मीदवारों ने एनएसपी पर आवेदन किया है। जल्द ही डीएनओ की एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनएमएमएसएस परीक्षा परिणाम एक नजर में-
कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 3113
परीक्षा दी - 2762
अनुपस्थित रहे - 351
उपस्थिति प्रतिशत - 88.72
उत्तीर्ण विद्यार्थी - 102


एनएमएमएसएस परीक्षा परिणाम में जिले के टॉप-5 विद्यार्थी
विद्यार्थी प्राप्त अंक विद्यालय का नाम
तन्नु 118 राजकीय वमा विद्यालय समालखा।
नमन शर्मा 113 राजकीय वमा विद्यालय तहसील कैंप।
दीक्षा शर्मा 113 आरोही मॉडल वमा विद्यालय छाजपुर कलां।
प्राची 111 राजकीय वमा विद्यालय भंडारी।
गौरव 110 राजकीय मॉडल स्कूल, शिमला गुजरान।
लक्ष्य 109 राजकीय वमा विद्यालय जाटल।


वर्जन-
एनएमएमएसएस परीक्षा परिणाम में जिले में निर्धारित सभी 102 सीटों के लिए 102 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए चयनित छात्रों को सरकार के एनएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि विद्यार्थी आवेदन नहीं करता है तो उसे छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। इसके लिए आधार अपडेट होना जरूरी है। आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी है।
- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed