फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students were taught the benefits of meditation and made to practice it.

Panipat News: विद्यार्थियों को मेडिटेशन के फायदे बता कराया अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Students were taught the benefits of meditation and made to practice it.
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में सोमवार को योगा क्लब द्वारा विद्यार्थियों को मेडिटेशन कराया। जिसमें तनाव से मुक्ति के बारे में विस्तार से बताया। इसमें यूजी और पीजी के करीब 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें उन्हें ध्यान के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सत्र की सराहना की और कहा कि ध्यान आपके मस्तिष्क और शरीर को प्रभावित करता है। नियमित ध्यान से आपका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। व्यक्ति के मन में एक साथ असंख्य कल्पना और विचार चलते रहते हैं। लेकिन ध्यान अनावश्यक कल्पना व विचारों को मन से हटाता है। आज के समय में तनाव से हर कोई जूझ रहा है। चाहे बच्चों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो या फिर बड़ों को ऑफिस या परिवार का। इसलिए जीवन में व्यस्त होते हुए भी सभी को तनाव मुक्त होने के लिए ध्यान करना आवश्यक है। एक्टिविटी इंचार्ज रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि ध्यान एक मानसिक व्यायाम है। उन्होंने बताया कि ध्यान पांच प्रकार का होता है। जिस तरह शरीर के लिए शारीरिक व्यायाम काम करता है। वैसे ही मेडिटेशन दिमाग के लिए एक अभ्यास है। यह अभ्यास आमतौर पर शांत स्थिति में बैठकर और आंखें बंद कर किया जाता है। ध्यान एक अभ्यास है। जिसमें मानसिक और शारीरिक तकनीकों का उपयोग कर अपने मन को केंद्रित किया जाता है। ध्यान करने वाले व्यक्ति सोचने, ध्यान केंद्रित करने, समस्याओं को सुलझाने, भावनात्मक समस्याओं से निपटने और उन पर काबू पाने की बेहतर क्षमता रखते हैं। ध्यान से सोशल एंजायटी, तनाव में कमी डिप्रेशन और अच्छी नींद लेने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed