{"_id":"68e6b32904abcaa648015c14","slug":"students-spread-the-colors-of-culture-in-the-art-festival-panipat-news-c-244-1-sknl1016-145192-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कला उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कला उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में बुधवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव-2025 का आगाज हुआ। इस कार्यक्रम की विभिन्न 12 गतिविधियों में प्रदेश के 22 जिलों से लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को पांच जोन में बांटा गया। सभी बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। जिला स्तर पर प्रथम आई टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने किया। मौके पर जिला संसाधन संयोजक नीलम कुंडू, ने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान, सीमा बजाज, अजेंद्र कुंडू, रजनी, संजीव, अमित मित्तल और रावमा विद्यालय सिवाह के प्रवक्ता शिक्षक रविंद्र शर्मा मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कला उत्सव के दौरान 12 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें एकल संगीत शास्त्रीय गायन, समूह लोक संगीत, समूह वाद्य संगीत, संगीत वाद्ययंत्र, समूह लोक ऑर्केस्ट्रा, फाइन आर्ट-2डी, ललित द्विआयामी कला, एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह लोक नृत्य, कहानीवाचन तथा रंगमंच कला आदि शामिल रहे।