{"_id":"691e34a9280ad3db9e056ff5","slug":"students-of-the-district-will-show-their-talent-in-the-painting-competition-today-panipat-news-c-244-1-sknl1016-147410-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चित्रकला प्रतियोगिता में आज प्रतिभा दिखाएंगे जिले के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चित्रकला प्रतियोगिता में आज प्रतिभा दिखाएंगे जिले के विद्यार्थी
विज्ञापन
- 11 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, मिलेगा एक लाख से अधिक का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के नौ विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे। यह आयोजन 20 नवंबर को पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतिभागियाें को बुधवार दोपहर को रवाना किया गया है। इनके साथ उनके एक अभिभावक या शिक्षक को राज्य स्तरीय समिति द्वारा यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी की ओर से ऊर्जा बचाओ पृथ्वी बचाओ की थीम पर राजकीय व निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 6 अक्तूबर से शुरू हुई थी। चित्रकला प्रतियोगिता में पांचवीं से 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रुप ए में पांचवीं से सातवीं और ग्रुप बी में आठवीं से 10वीं के छात्र शामिल रहे। प्रतियोगिता ऊर्जा बचाएं, पृथ्वी बचाएं व स्टार बने, बीईई स्टार रेटेड उपकरणों का उपयोग करें विषयों पर आयोजित की गई।
प्रत्येक स्कूल को दोनों समूह में सर्वश्रेष्ठ दो-दो पेंटिंग का चयन करके 25 अक्तूबर तक बीबीएमबी के नोडल अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इनमें से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से ग्रुप ए से 04 और ग्रुप बी से 05 दोनों में नौ प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसके बाद राज्य स्तर पर चुने गए विद्यार्थी राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जो 11 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
जिला परियोजना सह-समन्वयक कुलभूषण जैन ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार व तृतीय पुरस्कार 20 हजार है। इसके अलावा 10 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को 7500 रुपये दिए जाएंगे। प्रत्येक समूह की सर्वश्रेष्ठ 50 पेंटिंग विजेताओं को स्मृति-चिन्ह और प्रमाण-पत्र के अलावा दो हजार रुपये की नगद राशि भी दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, लेपटॉप व स्वर्ण पदक, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, लेपटॉप व रजत पदक, तृतीय पुरस्कार 30 हजार रुपये, लेपटॉप व कांस्य पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा 15 हजार रुपये व टैबलेट के 10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता विद्यार्थियों को जनवरी में गुजरात शैक्षणिक भ्रमण का अवसर भी मिलेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी
समूह-ए-
विद्यार्थी स्कूल
जसगुन एसडी विद्या मंदिर हुडा, सेक्टर-12, पानीपत।
खुशांक एसडीवीएम सिटी, पानीपत।
सिद्धार्थ आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल, पानीपत।
सुजाता पीएमश्री राजकीय वमा विद्यालय, पसीना खुर्द।
समूह-बी-
विद्यार्थी स्कूल
अवनी एसडी विद्या मंदिर हुडा, सेक्टर-12, पानीपत।
हरदीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तहसील कैंप।
परमीत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उग्राखेड़ी।
राखी ग्रोवर सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल, विकास नगर।
विकास कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नांगल खेड़ी।
वर्जन-
पंचकूला में 20 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के लिए जिले के नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता से न केवल बच्चों की चित्रकला प्रतिभा को मंच मिलेगा बल्कि उन्हें ऊर्जा की खपत कम करने की प्रेरणा मिलेगी। यह पहल छात्रों के भीतर ऊर्जा संरक्षण की आदत विकसित करने और भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक साबित होगी।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत