फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students of Samalkha, Matlauda and Panchkula said - they are going to Poland border after saving their lives from Kiev, heard the sound of explosion throughout the night

समालखा, मतलौडा और पंचकूला के छात्र बोले- कीव से जान बचाकर पोलैंड बॉर्डर पर जा रहे हैं, रात भर धमाके की आवाज सुनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students of Samalkha, Matlauda and Panchkula said - they are going to Poland border after saving their lives from Kiev, heard the sound of explosion throughout the night
पानीपत। सिमरजीत। - फोटो : Panipat
पानीपत। यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे समालखा, मतलौडा और पंचकूला के छात्रों ने आंखों देखी सुनाई। उन्होंने बताया कि जान बचाकर पोलैंड जाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बस नहीं मिल रही है। रात भर धमाके की आवाज से दहशत बढ़ गई है। बैंक फ्रीज हैं तो पैसे भी नहीं बचे हैं। पेट्रोल पंप से लेकर राशन की दुकानों तक लंबी लाइन लगी है। सभी के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

कीव में फंसे मतलौडा के गांव नारा निवासी सन्नी और पंचकूला निवासी सिमरजीत ने ‘अमर उजाला’ के साथ वीडियो कॉल पर बताया कि माहौल तनावपूर्ण है। रात भर में हालात बदल गए हैं। सुबह से अफरातफरी मची है। सनौली निवासी छात्रा श्रुति ने बताया कि वह यूक्रेन के शुमी शहर से एमबीबीएस कर रही हैं। बुधवार तक स्थिति सामान्य थी, वीरवार से हालत बिगड़े हैं। राशन स्टोर से लेकर पानी के लिए भी लाइन लग रही है। सड़कों पर फौजियों की गश्त बढ़ गई है। धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। लोग शहर छोड़कर जा रहे हैं। सरकार से मांग है कि उन्हें जल्द यहां से बाहर निकालें।
विज्ञापन

हवा में फैल गई है बारूद की गंध
सिमरजीत और सन्नी ने बताया कि रात को अचानक धमाकों की आवाज हुई। खिड़की- दरवाजें में कंपन होने लगा। छत पर गए तो लड़ाकू विमान उड़ते दिखे। उन्होंने बताया कि पानीपत के रहने वाले तीन और छात्र भी उनके फ्लैट के आसपास ही रहते हैं। बस यही चाहते हैं कि जल्द यहां से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलैंड जाने के लिए नहीं मिली बस, कीव में फंसे
सिमरजीत और सन्नी ने बताया कि उन्हें मिलाकर कुल 12 भारतीय छात्र हैं। जालंधर के सात और उत्तराखंड के तीन साथी हैं। सुबह 11 बजे भारतीय दूतावास से पता चला कि फ्लाइट रद हैं, जिसके बाद पोलैंड जाने के लिए निकले लेकिन छह घंटे के इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली। अब कीव में फंस गए हैं।
राशन की दुकानों पर लंबी लाइन, तीन गुना हुए दाम
छात्रों ने बताया कि राशन की दुकानों पर लंबी लाइन लगी है। घंटों इंतजार के बार राशन मिल रहा और वह भी तीन गुना दाम पर। ज्यादा रुपये भी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों एवं एटीएम में लंबी लाइन लगी है। कई बैंकों में खाते भी सीज कर दिए गए हैं, जिससे आर्थिक दिक्कत आ रही है।

पापा हम निकलने की कोशिश कर रहे हैं
समालखा निवासी हर्ष गांधी ने अपने पिता मनोहर गांधी को कॉल कर बताया कि यूक्रेन के हालात बेहद भयावह हो चुके हैं। आसमान में लड़ाकू विमान मंडरा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है। किसी भी तरह से लोग यहां से निकलना चाहते हैं। हर्ष ने बताया कि पापा हम भी यहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। भगवान ने चाहा तो सब ठीक होगा। बेटे हर्ष गांधी को लेकर पूरा परिवार चिंतित है। परिवार से सरकार से मांग की है कि जल्द बच्चों को यूक्रेन से निकालें।

पानीपत। यूक्रेन में हथियारों के साथ गश्त करते हुए यूक्रेन ।

पानीपत। यूक्रेन में हथियारों के साथ गश्त करते हुए यूक्रेन ।- फोटो : Panipat

पानीपत। छात्रा श्रुति।

पानीपत। छात्रा श्रुति।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed