फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students' incentives are in trouble, today is the last chance

Panipat News: विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि संकट में, आज अंतिम मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Students' incentives are in trouble, today is the last chance
पानीपत। त्रैमासिक योजनाओं के तहत उपस्थिति आधारित प्रोत्साहन राशि अब भी कई विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पाई है, इसका मुख्य कारण वन स्कूल एप पोर्टल पर डाटा समय पर अपलोड न होना है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तिमाही के आधार पर राशि दी जानी है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को 9 फरवरी तक डाटा अपलोड करने का अंतिम अवसर दिया है, इसके बाद किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई बच्चा राशि से वंचित रहता है, तो इसकी जिम्मेदारी डीईईओ, बीईओ, स्कूल मुखिया और कक्षा इंचार्ज की होगी।
विज्ञापन



अभिभावकों के लिए सलाह
- अपने बच्चे का डाटा स्कूल प्रशासन से सुनिश्चित करें।

- 9 फरवरी से पहले पोर्टल पर डाटा अपलोड होने की पुष्टि करें।

- लापरवाही होने पर सीधे बीईओ/डीईईओ कार्यालय से संपर्क करें।


निदेशालय के निर्देश से सभी बीईओ को अवगत करा दिया गया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों से समन्वय कर विद्यार्थियों का डाटा समय पर वन स्कूल एप पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा प्रोत्साहन राशि से वंचित न रहे।
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed