फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students have the opportunity to take admission with late fees

Panipat News: विद्यार्थियों के पास विलंब शुुल्क के साथ दाखिला लेने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Students have the opportunity to take admission with late fees
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष के लिए तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। स्नातक में दाखिले का आंकड़ा 106849 तक जा चुका है। जबकि अब तक 162279 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया हे। ज्यों-ज्यों दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक आ रही हैं, दाखिले की रफ्तार मंद होती जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को 1224 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 2360 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। बुधवार को 1649 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जबकि 3073 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। एक ही दिन में पंजीकरण करवाने में 425 तथा दाखिला लेने में 713 की कमी आई है। शिक्षा विशेषज्ञों का मत है कि अधिकतर विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। अब वे विद्यार्थी बचे हैं जो किसी कारण पंजीकरण नहीं करवा पाए थे। गुुरुवार से विलंब शुल्क सहित दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू हुुई। विद्यार्थी 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ फीस जमा करवा दाखिला ले सकते हैं। कॉलेजों में चल रही तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी नए पंजीकरण करवाने के साथ-साथ ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




आर्य कॉलेज में 1868 सीटों पर हो चुका दाखिला

प्रदेश सहित जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11140 सीटों के लिए दाखिला प्रकिया चल रही है। शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में करीब 80 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में चौथे स्थान जबकि जिले में पहले स्थान पर है। आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 1868 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। वहीं, एसडी काॅलेज में करीब 1500 और आईबी कॉलेज में करीब 1200 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।

------------------




वर्जन-

कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में करीब 1870 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। यूजी कक्षाओं में नए पंजीकरण व दाखिले की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed