फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students got a glimpse of culture and heritage

Panipat News: विद्यार्थियों ने संस्कृति और विरासत के कराए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Students got a glimpse of culture and heritage
विद्या​र्थियों को सम्मानित करते मुख्याति​थि व अध्यापकगण। संवाद
समालखा। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल समालखा में हमारी संस्कृति हमारी विरासत विषय पर आधारित वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसके भव्य आयोजन के साथ-साथ शैक्षणिक तथा खेलों के पुरस्कार भी विद्यार्थियों को वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में हमारी संस्कृति की पहचान, उत्थान एवं धरोहर के रूप में इसके महत्व को विभिन्न नृत्य-नाटिकाओं के द्वारा रंगमंच पर प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डीएवी काॅलेज प्रबंधक समिति दिल्ली के सचिव महेश चोपड़ा रहे। विशिष्ट अतिथि गीता विश्वविद्यालय नौल्था के प्रो. कुलपति अंकुश बंसल, शाह सतनाम काॅलेज सिरसा के प्राचार्य डॉ. दिलावर सरोहा, समाजसेवी सत्यवीर गुप्ता, इसराना ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह व समालखा से पार्षद रेणु धीमान रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। नर्सरी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा को दर्शाया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, शिव तांडव, स्वामी दयानंद के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका तथा विभिन्न संस्कृतियों से संबंधित नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

चंद्रयान को वैज्ञानिक विचार का आधार बनाकर प्रदर्शित करने का अद्भुत प्रयास भी विद्यार्थियों ने लघु नाटिका में किया। बच्चों की विशेष प्रतिभाओं का मूल्यांकन करते हुए अतिथियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई तथा उन्हें पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य भव्या शर्मा द्वारा अतिथियों को शॉल, पौधा तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अजय शर्मा, संजय बैनीवाल, कुलभूषण अरोड़ा, दीपक शर्मा व देवेंद्र सहरावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed