फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students from class 1st to 12th will show their proficiency in mathematical questions

Panipat News: गणितीय सवालों में दक्षता दिखाएंगे पहली से 12वीं के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Students from class 1st to 12th will show their proficiency in mathematical questions
पानीपत। देश प्रदेश सहित जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी गणितीय सवालों में अपनी दक्षता दिखाएंगे। आईएमओ का आयोजन अलग-अलग चरणों में अक्तूबर-नवंबर में किया जाएगा। आईएमओ में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को 150 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ 31 अगस्त तक पंजीकरण करवाना होगा। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड परीक्षा 06 और 27 अक्तूबर तथा 12 और 25 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी आधारित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड-2025 के संबंध में सूचना प्रसारित करने तथा हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में गणित ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड को सत्र 2025-26 के वार्षिक कैलेंडर में शामिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सभी छात्रों को भागीदारी प्रमाण-पत्र मिलेगा। सभी विजेताओं को स्कूल स्तर पर पदक और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय विजेताओं को रामानुजन छात्र पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नवोन्मेषी गणितज्ञों को द ग्रैंड रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के ओलंपियाड समन्वयक को प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय विजेताओं को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली में एक भव्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स


गणितीय अवधारणाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दक्ष होंगे विद्यार्थी

आईएमओ में भाग लेने वाले छात्र गणितीय अवधारणाओं को ठीक से समझेंगे और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना सीखेंगे। आईएमओ का पैटर्न राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में निर्दिष्ट सीखने के परिणामों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस ओलंपियाड का हिस्सा बनकर छात्रों को विश्लेषणात्मक और तार्किक रूप से अपने कौशल की जांच करने का मौका मिलेगा।


बॉक्स


यह रहेगा परीक्षा का प्रारूप-

- प्रश्न-पत्र में दिए गए सभी प्रश्न बहूविकल्पीय होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी।

- कक्षा पहली और दूसरी के लिए प्रश्नों की संख्या 20 होगी। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होगा।

- कक्षा तीसरी से पांचवीं के लिए प्रश्नों की कुल संख्या 40 होगी। प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होगा।

- कक्षा छठी से 12वीं तक के लिए प्रश्नों की कुल संख्या 50 होगी। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।

- प्रथम चरण में भाग लेने वाले विद्यालय के कुल विद्यार्थियों में से 10 प्रतिशत विद्यार्थी द्वितीय चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।



वर्जन-
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों को अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों में आईएमओ में अधिकतम भागीदारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण करवाना होगा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed