{"_id":"68f14ce527f84559160b9edf","slug":"student-riding-a-scooter-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145644-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गीता यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रही स्कूटी सवार छात्रा निशा (24) की वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे जीटी रोड पर नांगल खेड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा विकास नगर स्थित अपने घर स्कूटी पर यूनिवर्सिटी जा रही थी। पुलिस ने छात्रा के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
तहसील कैंप विकास नगर के अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई बहन हैं। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन निशा गीता यूनिवर्सिटी करहंस समालखा में एलएलबी फाइनल कर रही थी। वह वीरवार सुबह अपनी स्कूटी से यूनिवर्सिटी जा रही थी। करीब साढ़े आठ बजे जीटी रोड पर थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में नांगल खेड़ी गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान वीरवार दोपहर बाद करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास यूनिवर्सिटी जा रही एलएलबी की छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-अनिल कुमार, प्रभारी थाना पुलिस सेक्टर-29।