फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   student beaten to death

दोस्त और पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव करने आए एमए के छात्र की ईंट व लाठियों से पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
student beaten to death
दोस्त और पड़ोसियों के झगड़े में बीचबचाव करने गये एमए के छात्र की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

लाठियों और ईंट से हमले का आरोप, गांव किवाना की घटना
शिकायत पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा (पानीपत)। गांव किवाना में दोस्त और उसके पड़ोसियों में हुए झगड़े के बाद बीचबचाव करने गये एमए के होनहार छात्र पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया। लाठियों और ईंट से हुए हमले में छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां सोमवार की रात ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गांव चुलकाना निवासी रितिक पुत्र राजेश ने बताया कि उसका 23 साल का भाई सन्नी एमए का छात्र था। वह सोमवार को गांव किवाना निवासी अपने दोस्त आशीष और अश्वनी के साथ गांव नारायणा में एक शादी समारोह में गया था। सन्नी को आशीष से कुछ किताबें लेनी थी तो वह तीनों शाम करीब सात बजे आशीष के घर गांव किवाना पहुंचे। उसी वक्त आशीष के परिजनों का उनके पड़ोसी रोशन से झगड़ा चल रहा था। इसे लेकर आशीष का भी पड़ोसियों से झगड़ा शुरू हो गया। सन्नी और अश्वनी ने बीच-बचाव कराना चाहा तो पड़ोसी रोशन समेत 10 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से भयभीत होकर सभी भाग गये, लेकिन सन्नी को उन्होंने पकड़ लिया और उसके सिर पर डंडों से हमला कर दिया। इससे सन्नी नीचे गिर गया। इसके बाद उसके सिर पर ईंटों से भी वार किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सन्नी को मार-मारकर अधमरा कर दिया, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। उसके दोस्त और उनके पिता भी नहीं आए, जिन्हें बचाने के लिए वह बीच-बचाव करने गया था। हमलावरों के जाने के बाद उसके दोस्त आए और पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना समालखा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। सन्नी के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे गांव सिवाह के पास एक निजी अस्पताल लेकर गये, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। समालखा थाना एसएचओ अंकित कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed