फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student attacked with sticks

Panipat News: छात्र पर लाठी डंडे से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Student attacked with sticks
पानीपत। सेक्टर-11 में गाड़ी सवार बदमाशों ने तीन माह पुरानी रंजिश के चलते बारहवीं के छात्र पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल ने अस्पताल में अपना इलाज कराया और मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सैनी कॉलोनी निवासी कोशिक ने बताया कि वह बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। तीन माह पहले उसकी प्रवीन के साथ कहासुनी हुई थी। उनका झगड़ा हो गया था, प्रवीन ने उसे चोट मारी थी, उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी, लेकिन पंचायत में उनका समझौता हो गया था, जिसके बाद से प्रवीन उससे मन ही मन में रंजिश रखने लगा। वह अपने साथी जीतू,लक्ष, विनित के साथ खाने-पीने के लिए बाइक पर सवार होकर सेक्टर-11 में कशौल नामक दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान प्रवीन, दिव्यांश, आयुष, विकास मिश्रा, व 10-12 अन्य बाइक व एक्सयुवी 500 गाड़ी में सवार होकर आए और उस पर हमला कर दिया। प्रवीन ने सिर, हाथ-पैर व कमर में डंडे मारे, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके साथी बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed