{"_id":"69e0104b5ae56d31030e0fe4","slug":"student-arrives-at-tuition-class-with-revolver-scooter-and-bag-found-on-canal-bank-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155560-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्यूशन कक्षा में रिवाल्वर लेकर पहुंचा छात्र, नहर किनारे मिली स्कूटी-बैग, छात्र की नहर में तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्यूशन कक्षा में रिवाल्वर लेकर पहुंचा छात्र, नहर किनारे मिली स्कूटी-बैग, छात्र की नहर में तलाश
विज्ञापन
छात्र की तलाश में नजर में चलाया गया सर्च ऑपरेशन। संवाद
समालखा। समालखा में मंगलवार को 12वीं के छात्र का ट्यूशन कक्षा में दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद छात्र पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर ट्यूशन सेंटर पर पहुंचा। इसके बाद संदिग्ध हालत में लापता हो गया। बुधवार सुबह क्षेत्र के नामुंडा गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर किनारे उसकी स्कूटी, बैग और रिवाल्वर मिली। रिवाल्वर में चार कारतूस और दो खोल बरामद हुए। पुलिस को आशंका है कि छात्र ने दो राउंड फायर किए और फिर नहर में छलांग लगा दी। फिलहाल नहर में छात्र की तलाश की जा रही है।
नामुंडा गांव के रविंद्र बुधवार सुबह अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए नहर किनारे गए थे। उसी समय उन्हें एक स्कूटी खड़ी दिखाई दी। जिसकी लाइट ऑन थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो स्कूटी उसी हालत में खड़ी मिली। उन्हें कुछ शक हुआ तो समालखा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी दीपक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस को स्कूटी के पास से एक बैग और लाइसेंसी रिवाल्वर मिला। बैक से 12वीं की किताबें भी मिलीं। कुछ देर बाद ही समालखा के जयहिंद कांप्लेक्स निवासी अनिल सिंगला ने नहर पर पहुंचकर बताया कि स्कूटी और सामान उनके बेटे हिमांशु की है।
बॉक्स
ट्यूशन में हुआ था झगड़ा, दो राउंड किए थे फायर
अनिल ने बताया हिमांशु एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र है और ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है। यहां पर दो युवकों के साथ उनका झगड़ा हुआ था। यह उनका लाइसेंसी रिवाल्वर है। पुलिस ने मामले की जांच की। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ झगड़ा होने के कारण छात्र रिवाल्वर लेकर पहुंचा था और अनाज मंडी के पास छात्र को बुलाया था। जहां उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर माफी मंगवाई और दो फायर भी किए थे। पुलिस ने रिवाल्वर से दो खोल और चार कारतूस बरामद किए। पुलिस को आशंका है कि छात्र ने नहर में छलांग लगा दी है। जिस कारण पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नामुंडा से लेकर खुबडू झाल तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
-- -- वर्जन
छात्र की स्कूटी और रिवाल्वर और बैग नहर किनारे मिले हैं। छात्र का झगड़ा होने और दो फायर करने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल नहर में छात्र की तलाश कराई जा रही है। अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
-- -