{"_id":"62b7780742dbea040e63b1e4","slug":"struggle-among-bus-operators-for-ride-seven-injured-case-on-28-panipat-news-knl112662620","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बैठाने पर प्राइवेट बस संचालकों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के सात लोग घायल, 28 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बैठाने पर प्राइवेट बस संचालकों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के सात लोग घायल, 28 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। दो प्राइवेट बस संचालकों में सवारी बैठाने को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के मवाना निवासी मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि वह ब्लू स्काई टूर एंड ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर है। 23 जून को चार साथियों के साथ दोपहर दो बजे असंध रोड पर सरकारी पेट्रोल पंप के पास सवारी बैठा रहा था। इसी बीच साहिल टूर एंड ट्रैवल्स की बस आई। उसमें से 20 से अधिक लोग उतर कर आए और सवारी बैठाने का विरोध करने लगे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वह गालीगलौज करने लगे और उन पर गंडासी, रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में फतेह खान, सलीम, इकरार, मौहसीन को गंभीर चोट आई। फतेह खान और सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया कि हमलावरों ने साहिल ट्रैवल्स के मालिक मेरठ निवासी शाहनवाज और उसके साझेदार आरिफ के कहने पर हमला किया। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। हमलावरों में शहरयाब, आजम, सलीम, फुरकान, शोयब, वसीम, सरताज और 15 अन्य युवक शामिल थे।
मेरठ के मवाना स्थित गांव ललिमाना निवासी आजम ने बताया कि वह साहिल ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। उनकी बस पानीपत से यूपी, हरदोई के रूट पर चलती है। 23 जून को शहरयाब, हेल्पर मुशरिक पानीपत असंध रोड पर शनि मंदिर के पास बस में सवारी बैठा रहे थे। इसी बीच ब्लू स्काई टूर एंड ट्रैवल्स भी सवारी बैठाने लगे, जिनके साथ उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने विरोध किया तो कुछ देर में आठ से 10 लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों में फतेह खान, शौकिन, इकरार, सलीम, मोहसीन आदि शामिल थे। हमलावरों ने एजेंसी मालिक बुलंदशहर निवासी जाहिद पर भी हमला किया।