{"_id":"6a2dc96234d26bebef0cb5aa","slug":"struck-up-a-friendship-to-get-close-then-abducted-the-victim-under-the-pretext-of-teaching-them-to-drive-a-car-panipat-news-c-18-1-knl1004-927499-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्ती कर बनाई नजदीकी, कार सिखाने के बहाने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्ती कर बनाई नजदीकी, कार सिखाने के बहाने किया अपहरण
Sun, 14 Jun 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थर्मल पावर स्टेशन में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात सुनीता चंद्रावत के बेटे कबीर के अपहरण की साजिश बड़ी ही हैरान कर देने वाली है। अपहरण के मास्टरमाइंड विशाल ने काफी दिन पहले इस साजिश का ताना बाना बुन लिया था। साजिश के तहत ही उसने कबीर से नजदीकी बनाई। इसके लिए वह कबीर के साथ ही पार्क में टहलने लगा। धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ी। दोनों साथ खेलने लगे।
पुलिस पूछताछ में विशाल ने बताया है कि कबीर के माता-पिता बड़े अधिकारी है। इसलिए, उसे लगता था कि उनके पास बहुत पैसे होंगे। उसने अपने दोस्त आदेश को बताया। दोनों मौज-मस्ती पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। पुलिस के अनुसार, विशाल ने आदेश से कहा कि अगर कबीर का अपहरण कर लिया जाए तो मोटी फिरौती मिल सकती है। आदेश ने बताया कि इस काम में उसकी महिला मित्र शारदा भी साथ दे सकती है।
इसके बाद तीनों ने मिलकर तय कर लिया कि मौका मिलते ही अपहरण करना है। यह भी तय हो गया कि फिरौती रोहतक में वसूलेंगे ताकि पानीपत पुलिस को पता न चल सके। विशाल ने पुलिस को बताया कि कबीर को काम में घूमने और कार चलाने का शौक है। उसे कार चलाने नहीं आती है लेकिन अगर किसी के साथ जाए तो कार चलानी सीखने का प्रयास करता है। उसके इसी शौक को ध्यान में रख वह किराए पर कार लेकर आया। कबीर से कहा कि वह उसे आज कार चलाना सिखाएगा। विशाल ने पुलिस को बताया है कि उसे कार चलानी आती है। इसलिए, कबीर उसकी बातों में आ गया। थर्मल स्टेशन से थोड़ी दूरी पर ही आदेश पहले से खड़ा था। उसे बिठाया। थोड़ी देर बात कबीर सवाल करने लगा कि उसे कहां ले जा रहे हैं? तब आदेश ने उसे धमकाया और बताया कि उसका अपहरण हुआ है।
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन के नेता का बेटा है विशाल
अपहरण का मुख्य आरोपी विशाल थर्मल की कर्मचारी यूनियन एचएसईबी के नेता सुंदर लाल का बेटा है। उसका घर थर्मल स्टेशन के अंदर ही है। आदेश थर्मल स्टेशन से थोड़ी दूरी पर रहता है। दोनों में काफी समय से दोस्ती है। शारदा की दोस्ती आदेश से है। तीनों की अपहरण के लिए कई बार मीटिंग हुई। इसमें सबकुछ तय हो जाने के बाद ही अपहरण किया गया। शारदा अपने ठिकाने पर आदेश और विशाल के आने का इंतजार कर रही थी। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद शारदा को गिरफ्तार कर लिया गया।